ma.nzil vahii hai pyaar kii raahii badal gaye
- Movie: Kathputli
- Singer(s): Subir Sen
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Balraj Sahni
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मंज़िल वही है प्यार की राही बदल गये
सपनों की महफ़िल में हम तुम नये
दुनिया की नज़रों से दूर जाते हैं हम तुम जहाँ
उस देश की चाँदनी गायेगी ये दास्ताँ
मौसम था वो बहार का दिल खिल मचल गये
सपनों की महफ़िल में हम तुम नये
छुप न सके मेरे राज़, नग़मों में ढलने लगे
रोका था दिल ने मगर, पहलू बदलने लगे
वो दिन ही कुछ अजीब थे जो आज कल गये
सपनों की महफ़िल में हम तुम नये