manabhaawan saawan aayaa ra.ng jamaayaa
- Movie: Chandralekha
- Singer(s): Uma Devi
- Music Director: S Rajeswara Rao
- Lyricist: Pt Indra
- Actors/Actresses: Ranjan, T R Rajkumari, M K Radha, Sundaribai, Yashodhara Katju
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( मनभावन सावन आया
रंग जमाया ) -३
( क्योँ कली-कली मुसकाई
क्योँ चली हवा पुरवाई ) -२
सन्सार यही है क्या वो -२
नया रंग लाया है -२
नया रंग लाया
( मनभावन सावन आया
रंग जमाया ) -२
(कोयलिया मेरी सहेली
अब मत गा गीत अकेली ) -२
मेरे मधुर-मधुर होठों ने -२
नया गीत पाया है -२
नया गीत पाया
( मनभावन सावन आया
रंग जमाया ) -२
मेरी भर गई नैन-नगरिया
( मेरी भर गई नैन-नगरिया
चाहें भरे न भरे गगरिया ) -२
मेरी हरी-हरी बगिया में -२
नया फूल आया है -२
नया फूल आया
( मनभावन सावन आया
रंग जमाया ) -२
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)