man meraa tujhako maa.Nge duur duur tuu bhaage
- Movie: Paaras
- Singer(s): Suman Kalyanpur
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Shatrughan Sinha, Sanjeev Kumar, Mehmood, Rakhee, Farida Jalal
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मन मेरा तुझको माँगे दूर दूर तू भागे
मैं ऐसी उलझी सैयाँ
तेरा प्यार बना है देखो भूल भुलैयाँ -२
ओ हो
कहो ये प्रीत कैसी नयी ये रीत कैसी
के भँवरा कली से लजाये
जवानी जले ऐसे हज़ारों दिये जैसे
पतंगा न क्यूँ पास आये
जलती रही दिल में मैं पाई तेरी छैयाँ
तेरा प्यार बना है देखो भूल भुलैयाँ -२
मैं ऐसी उलझी सैयाँ
तेरा प्यार बना है देखो भूल भुलैयाँ -२
ओ हो
बदल के उजाले हैं तेरे हवाले
सम्भाले बिना कौन तेरे
तू बाँहों में उठा ले
तू सीने में छुपा ले
बहुत ग़म खड़े मुझको घेरे
सहारा लिया तेरा छुड़ाये तू ही बइयाँ
तेरा प्यार बना है देखो भूल भुलैयाँ -२
मैं ऐसी उलझी सैयाँ
तेरा प्यार बना है देखो भूल भुलैयाँ -२
Comments/Credits:
% Credits: Urzung Khan