man meraa teraa jogii aashaa puurii kab hogii
- Movie: Aashiaana/ Ek Mausam Chhota Sa
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Hari Arjun
- Lyricist: Neeraj
- Actors/Actresses: Neetu Singh, Sunil Kumar, Harindranath Chattopadhyay, Ramesh Dev
- Year/Decade: 1974, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
मन मेरा तेरा जोगी आशा पूरी कब होगी -२
आ झूमती चाँदनी में हम आज जी भर नहाएँ
ये चाँद हम को तकता है आओ कहीं छुप जाएँ
लेना होगा शायद हमको जग में जनम दोबारा
मन मेरा तेरा जोगी ...
हमको कहाँ है जाना मंज़िल न कोई ठिकाना
मेरा भटकना तेरा ये मिलना जीने का है इक बहाना
है प्यार में शाम गुज़री जाने कहाँ अब सहर हो
हमको भरोसा नहीं ज़िन्दगी का पूरा कहाँ ये सफ़र हो
मन मेरा तेरा जोगी ...