man bhuulii kathaa_e.n yaad na kar
- Movie: Doosri Shadi
- Singer(s): Shamshad Begum
- Music Director: Pt. Govindram
- Lyricist: I C Kapoor
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1947, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मन भूली कथाएं याद न कर
फिर सावन के दिन आयेंगे
मन भूली कथाएं ...
फिर कोयल कूक सुनायेगी
फिर पवन झूमती आयेगी
पी आयेंगे मुस्कायेंगे
तुझे रूठा हुआ मनायेंगे
मन भूली कथाएं ...
फिर आशा रंग दिखायेगी
फिर कली फूल बन जायेगी
मन चाहेगा सो पायेगा
तेरे बीते दिन फिर आयेंगे
मन भूली कथाएं ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar