man basiyaa o kaanhaa
- Movie: Tere Naam
- Singer(s): Alka Yagnik
- Music Director: Himesh Reshammiya
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Salman Khan
- Year/Decade: 2003, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

ओओओ
मन बसिया ओ कान्हा
रंग रसिया ओ कान्हा
पवन प्रभाती जग को जगाती
भँवरे भी करते हैं गुँजन
पँख पसारे उड़ें पखेरू
सिंदूरी सिंदूरी आँगन
मंगल मंगल बेला मंगल
सौरभ सौरभ सारा भ्रूवन
इन चरणों में फूल चढ़ाने
आई तेरी राधा मोहन
मन बसिया ओ कान्हा
रंग रसिया ओ कान्हा
मैं बांवरिया सुध बुध भूली
मुझको लागी तेरी लगन
तेरे द्वारे साँझ सकारे
तेरा नाम जपे मेरा मन
जो है मेरा सब है तेरा
तुझपे है ये जीवन अर्पण
इन चरणों में फूल चढ़ाने
आयी तेरी राधा मोहन
मन बसिया ओ कान्हा
रंग रसिया ओ कान्हा
Comments/Credits:
% Contributor: Satish Kalra % Transliterator: Satish Kalra % Date: 23 Jul 2003 % Series: GEETanajali % generated using giitaayan
