mai.n unhe.n chhe.Duu.N aur kuchh na kahe.n - - Saigal
- Movie: non-Film
- Singer(s): K L Saigal
- Music Director:
- Lyricist: Ghalib
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं उन्हें छेड़ूँ और कुछ न कहे
चल निकलते जो मय पिये होते
कहर हो या बला हो, जो कुछ हो
काश कि तुम मेरे लिये होते
मेरी क़िसमत में ग़म गर इतना था
दिल भी या रब, कई दिये होते
आ ही जाता वो राह पर ग़ालिब
कोई दिन और भी जिये होते
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar