mai.n TuuTii hu_ii ik naiyaa huu.N mujhe chaahe jidhar le jaa_o
- Movie: Aadmi
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Waheeda Rehman, Dilip Kumar, Manoj Kumar
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं टूटी हुई इक नैया हूँ मुझे चाहे जिधर ले जाओ -२
जो चाहो डूबो दो मौजों में या साहिल पे ले जाओ
मैं टूटी हुई ...
एक तुम ही सहारा हो मेरा जीवन की अँधेरी रातों में
दुनिया की ख़ुशी तक़दीर का ग़म सब कुछ है तुम्हारे हाथों में
अब चाहे इधर ले जाओ मुझे या चाहे उधर ले जाओ
मैं टूटी हुई ...
मायूस नज़र मजबूर क़दम उजड़ा हुआ आलम है दिल का
जीना भी ये कोई जीना है मुँह देख सकूँ ना मंज़िल का
बीते हुए दिन मिल जाएँ जहाँ मुझे ऐसी डगर ले जाओ -२
मैं टूटी हुई ...
आँसू न बहाओ मेरे लिए ग़म मुझको अकेले सहने दो
टूटे न तुम्हारा नाज़ुक दिल ये दर्द मुझी तक रहने दो
अब छोड़ दो मुझको राहों में या दूर नगर ले जाओ
मैं टूटी हुई ...