mai.n la.Dakii kyaa karuu.n
- Movie: Chori Chori
- Singer(s): Sunidhi Chauhan
- Music Director: Sajid Wajid
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Rani Mukherjee, Sonali Bendre, Ajay Devgan
- Year/Decade: 2002, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं लड़की क्या करूं
हाय कितने लड़के क्या करूं
दिल किसको दूं किसको ना दूं
दिल धक धक धड़के क्या करूं
ओ मैं लड़की ...
रस्ते में खड़े मेरे पीछे पड़े
बेचैन बड़े मेरे दीवाने
कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ गिरा
मेरी मस्त नज़र के मस्ताने
कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ गिरा
कोई कहाँ गिरा कोई क्या जाने
मैं लड़की ...
ना हाँ बोलूं ना ना बोलूं
दिल चाहे इन्हें तड़पाती रहूँ
ये सच्चे वादे करते रहें
मैं झूठी कसमें खाती रहूँ
मैं लड़की ...