mai.n Kushanasiib huu.N mujhako kisii kaa pyaar milaa
- Movie: Tower House
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Asad Bhopali
- Actors/Actresses: Ajit, Shakeela
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं ख़ुशनसीब हूँ मुझ को किसी का प्या मिला
बड़ा हसीन मेरे दिल का राज़दार मिला
मैं ख़ुशनसीब हूँ
है दिल में प्यार ज़ुबाँ चुप झुकी झुकी नज़रें
अजब अदा से कोई आज पहली बार मिला
मैं ख़ुशनसीब हूँ
किसी को पाके मेरे दिल का हाल मत पूछो
कि जैसे सारे ज़माने पे इख़्तियार मिला
मैं ख़ुशनसीब हूँ
किसी ने पूरे किये आज प्यार के वादे
मेरी वफ़ा का सिला मुझ को शानदार मिला
मैं ख़ुशनसीब हूँ
मेरे चमन का हर एक फूल मुस्कुराने लगा
वो क्या मिले मुझे मौसम-ए-बहार मिला
मैं ख़ुशनसीब हूँ
Comments/Credits:
% Transliterator: Nita Awatramani % Date: 1/8/2000