mai.n huu.N paanavaalii ... khaataa jaa ik paan
- Movie: Biwi Ho To Aisi
- Singer(s): Alka Yagnik
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anjaan
- Actors/Actresses: Rekha, Bindu, Asrani, Salman Khan, Kader Khan, Farooq Sheikh
- Year/Decade: 1988, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

मैं हूँ पानवाली बिना दुकान वाली
अरे सारे गांव के लबों पे चमके हमरे पान की लाली
दिल्ली हो मद्रास हो चाहे बम्बई हो या कलकत्ता
सौ रोगों की एक दवा है ये हरे पान का पत्ता
हो बबुआ खाता जा इक पान पान में हमरे बड़ी है जान
हमरे पान पे तो क़ुर्बान है सारा हिन्दुस्तान
हो बबुआ हो लाला हे राजा खाता जा इक पान ...
खाके खिले लबों पे लाली चेहरे पे छाए हरियाली
एक गिलोरी चबा के जाओ होगी तुम पे फ़िदा घरवाली
एक मधुर मुस्कान से होगी हर मुश्किल आसान
हो बबुआ खाता जा इक पान ...
अगर हो महबूब को मनाना
लेके साथ पान ये जाना
सारे बिगड़े काम बनाना
हमरे पान पे आशिक़ बच्चे बूढ़े और जवान
हो बबुआ खाता जा इक पान ...
अहा महफ़िल जमे हो नाच या गाना
शादी ब्याह का जश्न मनाना
बबुआ पान दबाकर जाना
सारी महफ़िल में छा जाना
बिना पान के तो है अधूरी हर महफ़िल की शान
हो बबुआ खाता जा इक पान ...
