mai.n gilaa tujhase karuu.n ... raajaa kii qaid me.n ... Kauf
- Movie: Khauff
- Singer(s): Sukhwinder Singh, Chorus, Jaspindar Narula
- Music Director: Sajid Wajid
- Lyricist: Rani Malik
- Actors/Actresses: Manisha Koirala, Sanjay Dutt
- Year/Decade: 2000, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं गिला तुझसे करूं भी तो भला कैसे
तुझको देखूं तो मोहब्बत तेरी याद आती है
आजकल दूर रहूं या कि तेरे पास रहूं
साँस डर डर के कलेजे में अटक जाती है
ये अद्भुत प्रेम कहानी है हो
राजा की क़ैद में रानी है
जाने ये कैसी चाहत है ये कैसा चाहने वाला है
ये जिसके प्यार में पागल था उसको पागल कर डाला है
ये इश्क़ नहीं और इश्क़ भी है हो
या इश्क़ में कोई बेईमानी है
राजा की क़ैद में ...
चुप रहती है तो डरती है कुछ कहती है तो मरती है हो
कोई तो ऐसी दहशत है जो इसका पीछा करती है
रिश्ते तो कब के उलझ गए हो
इक डोर मगर सुलझानी है
राजा की क़ैद में ...
चेहरे पे ख़ौफ़ आँखों में ख़ौफ़
साँसों में ख़ौफ़ होंठों में ख़ौफ़
कसमों में ख़ौफ़ वादों में ख़ौफ़
बाहों में ख़ौफ़ यादों में ख़ौफ़
नींदों में ख़ौफ़ ख्वाबों में ख़ौफ़
दिल में है ख़ौफ़ धड़कन में ख़ौफ़
है इधर ख़ौफ़ है उधर ख़ौफ़
जिस तरफ़ जाए उस तरफ़ ख़ौफ़
राजा की क़ैद में ...