mai.n diivaanaa mastaanaa mushkil bhed meraa paa jaanaa
- Movie: Forty Days/ Chaalees Din/ 40 Din
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Babul
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Premnath, Shakeela, Shammi Kapoor, Cukoo, K N Singh, Maruti, Nishi, Satish Batra
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं दीवाना मस्ताना
मुश्किल भेद मेरा पा जाना
मैं दीवाना मस्ताना ...
दुनिया मेरी ठोकर में तूफ़ां क़ैद मेरे सागर में
सारा ज़माना मेरा निशाना खेल नहीं मुझसे टकराना
मुश्किल भेद मेरा पा जाना ...
चर्चे मेरे पनघट पर रोके राह मचल के दिलबर
मस्त जवानी मेरी दीवानी हुस्न मुझे दिल दे नज़राना
मुश्किल भेद मेरा पा जाना ...
दुश्मन झूठे यारों का सच्चा यार वफ़ादारों का
यारों सच्चा यार वफ़ादारों का
तोड़ दे पत्थर जोश में आकर ये दिल का नाज़ुक पैमाना
मुश्किल भेद मेरा पा जाना ...