mai.n diip jalaaye baiThaa huu.N - - Rafi
- Movie: Non-Film
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Rajeshwar Pal
- Lyricist: Naqsh Lyallpuri
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1960s, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मैं दीप जलाये बैठा हूँ
मैं दीप जलाये बैठा हूँ
दम तोड़ गई लौ तारों की
दम तोड़ गई लौ तारों की
मैं नैन बिछाये बैठा हूँ
इन नींद से बोझल आँखों में
तसवीर तेरी लहराती है
माज़ी के हसीँ लम्हों की कसक
(रह-रह के मुझे तड़पाती है)-२
(मैं प्यार भरी उन यादों को)-२
सीने से लगाये बैठा हूँ
मैं दीप जलाये ...
सीने मे लिये इक ग़म का जहाँ
ये रात अभी सो जायेगी
बेरंग समाँ छा जायेगा
(धूँधली सी फ़िज़ा हो जायेगी)-२
(मायुस हुई जाती है नज़र)-२
मैं आस लगाये बैठा हूँ
मैं दीप जलाये ...
Comments/Credits:
% Series: Rafi Veritable Gems, Date = Nov 26, 2003