mahakii kyuu.N galii galii ... alabelaa mausam kahataa hai svaagatam
- Movie: Tohfaa
- Singer(s): Kavita Krishnamurthy, Lata Mangeshkar, Kishore Kumar
- Music Director: Bappi Lahiri
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Sridevi, Jayaprada, Jeetendra
- Year/Decade: 1984, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल : महकी क्यूँ गली गली खिली क्यूँ कली कली क्या कहती है हवा -२
कि : तुझे हर ख़ुशी मिले लम्बी ज़िन्दगी मिले देती है ये दुआ
ल : अलबेला मौसम कहता है स्वागतम
कि : अलबेला मौसम ...
ल : कौन सा है वो फूल कि जिससे आँगन बनता है गुलशन
कि : जब आँचल में लाल है तेरा घर बन जाएगा मधुबन
ल : कौन से हैं वो दीप कि जिनसे डरते हैं अँधियारे
कि : घर में उजाला कर देते हैं सुन्दर नैन तुम्हारे -२
दो : अलबेला मौसम ...
क : johny johny yes papa, eating sugar? no papa
telling lie? no papa, open your mouth. ha ha ha
कि : क्यूँ पूजा के बाद ही बोलो माँग भरा करते हैं
ल : लम्बी उमर सिन्दूर की हो हम ये माँगा करते हैं
ये तो कहो जीवन के सफ़र की आख़री आरज़ू क्या है
कि : तुझसे पहले मैं उठ जाऊँ मैने ये सोचा है
ल : अगले जनम में दोनों मिलेंगे अपना ये वादा है
दो : अपना ये वादा है
अलबेला मौसम ...