luuTaa hai zamaane ne qismat ne miTaayaa hai
- Movie: Doraha
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Anil Biswas
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Shekhar, Diwan Sharar
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
लूटा है ज़माने ने क़िस्मत ने मिटाया है
इक बार हँसाया था
इक बार हँसाया था सौ बार रुलाया है
लूटा है ज़माने ने क़िस्मत ने मिटाया है
दुनिया में वफ़ा कैसी उल्फ़त भी है इक धोखा -२
ये दुनिया भी देखी है
ये दुनिया भी देखी है ये धोखा भी खाया है
इस ग़म के अन्धेरे में अब याद नहीं ये भी -२
कब दीप जलाया था
कब दीप जलाया था कब दीप बुझाया है
ख़ामोश हूँ इस डर से रुसवाई न हो तेरी -२
उमडे हुये अश्क़ों को
उमडे हुये अश्क़ों को पलकों में छुपाया है
लूटा है ज़माने ने क़िस्मत ने मिटाया है