le lo le lo sapano.n kaa saudaaGar aayaa
- Movie: Sapnon Ka Saudagar
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Raj Kapoor, Tanuja, Hema Malini, Jayant
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ले लो ले लो सपनों का सौदाग़र आया
ले लो ये सपने ले लो
तुमसे क़िस्मत खेल चुकी तुम क़िस्मत से खेलो
अब तुम क़िस्मत से खेलो
ये रंग-बिरंगे सपने ये जीवन के उजियारे
ये तनहाई के साथी ये भीड़ में संग-सहारे
ये चाँद और सूरज अपने ये अन्धी रात के तारे -२
सपनों का सौदाग़र ...
इक छलिया आस के पीछे दौड़े तो यहाँ तक आये
हर शाम को ढलता सूरज जाते-जाते कह जाए
वो तय कर लेता मंज़िल जो इक सपना अपनाए -२
सपनों का सौदाग़र ...