lab pe shiqave to kyaa fuGaa.N bhii nahii.n - - Runa Laila
- Movie: non-Film
- Singer(s): Runa Laila
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
लब पे शिक़वे तो क्या फ़ुग़ाँ भी नहीं
आग भी जल बुझी और धुवाँ भी नहीं
गो बज़ाहिर वो मेहरबाँ भी नहीं
मिन्नतें अपनी रायगाँ भी नहीं
जाने क्यूँ तुमसे कुछ नहीं कहते
वरना हम इतने बेज़ुबाँ भी नहीं
वो निगाहें के बेनियाज़ भी हैं
और उनसे कहीं हमाँ भी नहीं