Browse songs by

kyuu.N sharaabii sharaab piitaa hai - - Mehdi Hasan

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


क्यूँ शराबी शराब पीता है
और फिर बेहिसाब पीता है
जानता है के चीज़ है ये बुरी
फिर भी ख़ाना-ख़राब पीता है

इस कदर ग़म मिले हैं दुनिया में
हम न पीते तो मर गये होते
गर सहारा न जाम का होता
जाने कब के बिखर गये होते
जिसने आँसू पिये हैं छुप छुप के
आज वो बेहिजाब पीता है

आँख में ख़ुश्क हो गए आँसू
एक क़तरा लहू का दिल में नहीं
कौन सा जुर्म है जो मेरे लिए
इस कदर तंग हो गई है ज़मीं
कुछ तो दुख है जिसे छुपाने को
चीज़ इतनी ख़राब पीता है

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image