Browse songs by

kyaa ummiid kare.n ham unase jinako wafaa maaluum nahii.n - - C H Atma

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


क्या उम्मीद करें हम उनसे
जिनको वफ़ा मालूम नहीं -२
ग़म देना मालूम है लेकिन
ग़म की दवा मालूम नहीं
क्या उम्मीद करें हम उनसे

जिनकी गली में उमर गँवा दी
जीवन भर हैरान रहे
पास भी आ के पास ना आये
जान के भी अन्जान रहे
कौन सी आख़िर की थी हमने
ऐसी ख़ता मालूम नहीं -२
क्या उम्मीद करें हम उनसे

( ऐ मेरे पागल अरमानों
झूठे बन्धन तोड़ भी दो ) -२
ऐ मेरी ज़ख़मी उम्मिदों -२
दिल का दामन छोड़ भी दो
तुमको अभी इस नगरी में
जीने की सज़ा मालूम नहीं
हाय सज़ा मालूम नहीं
क्या उम्मीद करें हम उनसे

Comments/Credits:

			 % Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)
%
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image