kyaa bataa_uu.N ke mujhe tujhase mohabbat kyuu.N hai - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Anjum Lukhnavi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
क्या बताऊँ के मुझे तुझसे मोहब्बत क्यूँ है
मेरे महबूब मुझे तेरी ज़ुरूरत क्यूँ है
कश्ति-ए-दिल के लिये और किनारे हैं बहुत
तेरे जलवों के सिवा और नज़ारे हैं बहुत
मेरी चाहत के लिये और सहारे हैं बहुत
तेरे वादों पे मुझे फिर भी अक़ीदत क्यूँ है
क्यूँ तेरी याद सताती है मुझे शाम-ओ-सहर
जाने क्यूँ ढूँढती-फिरती है तुझे मेरी नज़र
हैं ज़माने में हसीँ और भी तुझसे बेहतर
तू ही बतला के मुझे तुझसे मोहब्बत क्यूँ है
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com