Kuu.Nrez karishmaa naaz sitam
- Movie: Husn-e-Jaana (Non-Film)
- Singer(s): Chhaya Ganguly
- Music Director: Muzaffar Ali
- Lyricist: Nazir Akbarabadi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1997, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ख़ूँरेज़ करिश्मा नाज़ सितम
ग़मज़ों की झुकावट वैसी ही
पलकों की झपक पुतली की फिरत
सूरमे की घुलावट वैसी ही
बेदर्द सितमगर बेपरवाह
बेकल चंचल चटकीली सी
दिल सख़्त क़यामत पत्थर सा
और बातें नर्म रसीली सी
चेहरे पर हुस्न की गर्मी से
हर आन चमकते मोती से
ख़ुश रंग पसीने की बूँदें
सौ बार झमकते मोती से
Comments/Credits:
% Contributor: Vinay P Jain % Transliterator: Vinay P Jain % Date: 21 Mar 2005 % Series: Sugam Sangeet % generated using www.giitaayan.com