Kushii to qaid me.n hai ... rotaa hai meraa dil
- Movie: Badal
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Premnath, Madhubala, Purnima
- Year/Decade: 1951, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
ख़ुशी तो क़ैद में है ये कोई जीना भी जीना है
अरे ज़ालिम ज़माने तू ने दिल का चैन छीना है
रोता है मेरा दिल
किसको पुकारूँ क्या करूँ
जीना भी है मुश्क़िल
किसको पुकारूँ क्या करूँ
किसको पुकारूँ क्या करूँ
क्या करूँ क्या करूँ
रोता है मेरा दिल
किसको पुकारूँ क्या करूँ
( तक़दीर ने मुझको लूट लिया
हर आस का सूरज डूब गया
हर आस का सूरज डूब गया ) -२
ये ग़म की घटायें ऐसी उठीं
उम्मीद पे पानी फेर दिया -२
अब दूर हुई मन्ज़िल
किसको पुकारूँ क्या करूँ
ये फूल ख़ुशी के काँटे हैं
हम चुपके-चुपके रोते हैं
चुपके-चुपके रोते हैं
ऐ मौत गवाही देना तू
हम प्यार पे क़ुर्बाँ होते हैं -२
दुनिया है बड़ी क़ातिल
किसको पुकारूँ क्या करूँ
किसको पुकारूँ क्या करूँ
क्या करूँ क्या करूँ
रोता है मेरा दिल
किसको पुकारूँ क्या करूँ
मर जायें तो इतना कर देना
दो आँसू आ के चढ़ा देना -२
इस प्यार की उजड़ी बस्ती में
इक याद का दीप जला देना -२
तुम हो ना सके हासिल
किसको पुकारूँ क्या करूँ
किसको पुकारूँ क्या करूँ
क्या करूँ क्या करूँ
रोता है मेरा दिल
किसको पुकारूँ क्या करूँ
रोता है मेरा दिल
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)