Kush rahane ko zaruurii kyaa hai bolo yaar
- Movie: King Uncle
- Singer(s): Abhijeet
- Music Director: Rajesh Roshan
- Lyricist: Javed Akhtar
- Actors/Actresses: Jackie Shroff, Deven Verma, Paresh, Shah Rukh Khan, Nagma, Anu Agarwal
- Year/Decade: 1992, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
खुश रहने को ज़रूरी क्या है बोलो यार
खुशी तो मिलती है जब मिले किसी का प्यार ओ हूं
इस दुनिया में बोलो कब मिलता है प्यार
कोई किसी को पहले जब देता है प्यार
खुश रहने को ज़रूरी ...
जिस ने अपनी खुशी को मिटाया
दूसरों पर सभी कुछ लुटाया
प्यार करना उस को ही आया
सच्ची चाहत में तो होती नहीं सौदेबाज़ी
क़ुर्बानी देने को रहते दो दिल राज़ी
क़ुर्बानी कहते हैं किसको बोलो सरकार
यार पे जो कर दे ये ज़िंदगी निसार
खुश रहने को ज़रूरी ...
खुशी होती नहीं बाहर
वो तो होती है दिल के ही अन्दर
दिल तो है प्यार का समुन्दर
इक दूजे से कभी हम अब तो खफ़ा न होंगे
खफ़ा भले हो जाएं लेकिन जुदा न होंगे
होते हैं लोग जुदा क्यों बोलो मेरे दिलदार
लोग जुदा होते हैं जब कम होता है प्यार
खुश रहने को ज़रूरी ...