kuchh phuul khile aramaano.n ke
- Movie: Jeet
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Anil Biswas
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Suraiyya, Dev Anand
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( कुछ फूल खिले अरमानों के
पर जी भर के मुसका न सके ) -२
दिल रो-रो ख़ून हुआ फिर भी -२
आँखों में आँसू आ न सके
कुछ फूल खिले अरमानों के
( जाने ये बंधन कब छूटे
दुख की ज़ंजीरें कब टूटें ) -२
देखो क़िसमत की मजबूरी -२
वो आ न सके हम जा न सके
देखो क़िसमत की मजबूरी
ओ
मेरा उजड़ा है गुलशन खिल के
हाय बिछड़े हैं दो दिल मिल के -२
वो हमको पा कर खो बैठे -२
हम उनको खो कर पा न सके
कुछ फूल खिले अरमानों के
पर जी भर के मुसका न सके
कुछ फूल खिले अरमानों के
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)