kuchh naa kisii se bole.nge
- Movie: Lamha Lamha (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director: Ghulam Ali, Rafique Husain
- Lyricist: Ahmed Faraz
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1993, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कुछ ना किसी से बोलेंगे
तन्हाई में रो लेंगे
हम बे-राह-रवों का क्या
साथ किसी के हो लेंगे
ख़ुद तो हुये रुस्वा लेकिन
तेरे भेद न खोलेंगे
जीवन ज़हर भरा सागर
कब तक अम्रत घोलेंगे
नींद तो क्या आयेगी 'फ़राज़'
मौत आयी तो सो लेंगे