kuchh baat hai tumame.n to hamako
- Movie: Lal Dupatta Malmal Ka
- Singer(s): Anuradha Paudwal, Pankaj Udhas
- Music Director: Anand, Milind
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1988, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कुछ बात है तुममें तो हमको पहली नज़र में मार गए
हम प्यार के क़ायल कब थे मगर ये सच है तुमसे हार गए
कुछ बात है ...
मिली कैसे कैसे नज़ारों से नज़र परियों के कूचे हसीनों के नगर
दिल कहे ठहर तो मैने कहा चल देखें ज़रा क्या है नज़ारों के उधर
सब मन्सूबे बेकार गए
कुछ बात है ...
हाथों में लिया है तभी जो मेरा हाथ कुछ भी ना कह के कही हैं कई बात
नज़रें मिली तो दिल ने कहा अब तो हो जानम ये दिन है कि रात
क्या कहते जब हार गए
कुछ बात है ...