koyaliyaa jab gaatii hai ... nadiyaa ke paanii ne chhu_aa
- Movie: Jungle Love
- Singer(s): Anuradha Paudwal
- Music Director: Anand, Milind
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Kirti Singh, Rockey, Goga Kapoor, Mahesh Anand, Shiva, Gajendra Chauhan
- Year/Decade: 1990, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कोयलिया जब गाती है पायलिया छनकाती है
सर्द हवा जब आती है सुई चुभा के जाती है
नदिया के पानी ने छुआ कैसे बताऊं क्या हुआ
कोयलिया जब गाती ...
मीठा मीठा दर्द है मीठी मीठी प्यास है
चढ़ती जवानी का एहसास है
बाहों में समेट लूं महकी बहार को
दिल कहे रोक लूं नदिया की धार को
डोलो तुम बलखाओ बिन सावन लहराओ
नदिया के पानी ने ...
ठंडी ठंडी आग है भीगा भीगा अंग है
डसें तन्हाइयां कोई नहीं संग है
साँसें है धुआँ जलता है मन मेरा
रह रह के घबराऊं जल में न जल जाऊं
नदिया के पानी ने ...