ko_ii mere dil se puuchhe ... phir vo bhuulii sii yaad aa_ii hai
- Movie: Begaana
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Sapan-Jagmohan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Shailesh Kumar, Dharmendra, Manorama, Supriya Chowdhury, Madhvi
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

कोई मेरे दिल से पूछे तेरे तीर-ए-नीमकश को
वो ख़लिश कहाँ से उठती जो जिगर के पार होता
फिर वो भूली सी याद आई है -२
ऐ ग़म-ए-दिल तेरी दुहाई है
फिर वो भूली सी ...
बात इतनी सी है कहानी में -२
हम भी मारे गए जवानी में -२
आग सीने में खुद लगाई है
ऐ ग़म-ए-दिल तेरी ...
आँख में बूंद भर जो पानी है -२
प्यार की इक यही निशानी है -२
रोते बीती है जो बिताई है
ऐ ग़म-ए-दिल तेरी ...
