ko_ii la.Dakii mujhe kal raat sapane me.n milii
- Movie: Seeta aur Geeta
- Singer(s): Asha Bhonsle, Kishore Kumar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Sanjeev Kumar, Hema Malini
- Year/Decade: 1972, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कि : कोई लड़की मुझे कल रात सपने में मिली
बड़ी प्यारी सी सूरत थी भला सा नाम था
ललल लल ला -४
आ : कोई लड़का मुझे कल रात सपने में मिला
बड़ी प्यारी सी सूरत थी भला सा नाम था
ललल लल ला -४
देख लेती मैं जो उस बैरन सौतन को जान ले लेती मैं क़सम से
कि : देख लेता मैं उस तेरे साजन को जान दे देता मैं शरम से
आ : हो फिर क्यों रूठे
कि: तुम जो रूठी
ललल लल ला -४
कि : अरे तुम ही मुझे कल रात अपने में मिली
आ : अरे तुम ही मुझे कल रात अपने में मिले
कि : मुझे तुमसे तुम्हें मुझसे ज़रूरी काम था
ललल लल ला -४
आ : तुम्हें मुझसे मुझे तुमसे ज़रूरी काम था
कि : चाँदनी थी रातें ख़ूब हुईं मुलाक़ातें
प्यार भरी हुईं बातें दोनों में
आ : रात भर हम जागे नैन पिया संग लागे
रंग भरे हुए वादे दोनों में
कि : तुम झूठी हो
आ : तुम झूठे हो
ललल लल ला -४
आ : कोई लड़का मुझे ...
कि : कोई लड़की मुझे ...
ललल लल ला -४
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar