ko_ii fariyaad tere dil me.n dabii ho jaise
- Movie: Tum Bin
- Singer(s): Jagjit Singh
- Music Director: Nikhil Vinay
- Lyricist: Faiz Anwar
- Actors/Actresses: Himanshu, Priyanshu, Sandali Sinha, Rakesh
- Year/Decade: 2001, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कोई फ़रियाद तेरे दिल में दबी हो जैसे
तूने आँखों से कोई बात कही हो जैसे
जागते जागते इक उम्र कटी हो जैसे
जान बाकी है मगर साँस रूकी हो जैसे
जानता हूँ आपको सहारे की ज़रूरत नहीं
मैं तो सिर्फ़ साथ देने आया हूँ
हर मुलाक़ात पे महसूस यही होता है
मुझसे कुछ तेरी नज़र पूछ रही हो जैसे
राह चलते हुए अक्सर ये गुमां होता है
वो नज़र छुप के मुझे देख रही हो जैसे
एक लम्हे में सिमट आया है सदियों का सफ़र
ज़िंदगी तेज़ बहुत तेज़ चली हो जैसे
इस तरह पहरों तुझे सोचता रहता हूँ मैं
मेरी हर साँस तेरे नाम लिखी हो जैसे
कोई फ़रियाद तेरे दिल में ...