ko_ii aa jaa_e to aa jaa_e biga.Dii tasviir banaa jaa_e
- Movie: Post Box No. 999
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: P L Santoshi
- Actors/Actresses: Shakeela, Sunil Dutt, Poornima
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कोई आ जाए तो आ जाए
बिगड़ी तस्वीर बना जाए
उजड़ा संसार बसा जाए
कोई आ जाए तो ...
लाख बहारें देखी हैं इस बाग़ में आते-जाते
फिर भी कली न दिल की खिली कोई आकर इसे खिला जाए
कोई आ जाए तो ...
तूफ़ान से हरदम खेले प्यार किया मँझधार से जिसने
कहती है ये टूटी हुई नैया कोई आकर पार लगा जाए
कोई आ जाए तो ...
दर्द यूँ ले रोते रहना है
प्यार में जो जलते रहना है
हमदर्द फ़रिश्ते आ के ज़रा दुनिया से मुझे उठा जा रे
कोई आ जाए तो ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar