kitane sapane kitane aramaa.N laayaa huu.N
- Movie: Mere Jeevan Saathi
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Tanuja, Rajesh Khanna
- Year/Decade: 1972, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हा हा या हू
कितने सपने कितने अरमाँ लाया हूँ मैं
देखो ना -२
ऐ ऐ ऐ मेरा दिल भी इक महफ़िल है तुम भी कभी
आओ ना बैठो ना
तुमसे मिल के यूँ तो महक रहा हूँ
फिर भी मैं अकेला बहक रहा हूँ -२
मेरी अँधेरी हैं तन्हाइयाँ
कोई दिया तुम जला दो ना
हे हे कितने सपने ...
हर तरफ़ जहाँ भी पलक थमीं है
प्यार की जहाँ में बहुत कमीं है -२
बेरंग हैं ये मेरे रात-दिन
तुम रंग कोई मिला दो ना
हे हे कितने सपने ...
कोई मुझ में देखे तो क्या नहीं है
हाँ वो ग़म में भीगी सदा नहीं है -२
मेरे तरानों में बढ़ जाए जो
तुम कोई धड़कन जगा दो ना
हे हे कितने सपने ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar