khud se baate.n karate rahanaa
- Movie: Maya Memsahab
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hridaynath Mangeshkar
- Lyricist: Gulzar
- Actors/Actresses: Raj Babbar, Shah Rukh Khan, Deepa Sahi, Farooq Sheikh
- Year/Decade: 1992, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
खुद से बातें करते रहना, बातें करते रहना
ओ, आँखें मीचे दिन में मीठी रातें करते रहना
खुद से बातें ...
खुद से कहना जाती हूँ मैं
खुद से कहना आई मैं
ऐसा भी होता है न
हल्की सी तन्हाई में
तन्हाई में तसवीरों के चेहरे भरते रहना
खुद से बातें ...
भीगे भीगे मौसम में क्यों
बरखा प्यासी लगती है
जी तो खुश होता है लेकिन
एक उदासी लगती है
ऐं वैं ही बस रूठी खुद से
ऐं वैं मनते रहना
खुद से बातें ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar