khanake ka.Nganaa bi.ndiyaa ha.Nse
- Movie: Dr. Vidya
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Helen, Manoj Kumar, Vyjayantimala, Leela Chitnis, Sundar, Madan Puri
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

खनके कँगना बिंदिया हँसे
आएँगे सजना हमरे अँगना
खनके कँगना ...
आई मैं सज के उनके लिए
झूमे ये झुमका जिनके लिए
बाजे रे बिछुआ कहना माने ना
खनके कँगना ...
सैंया ने उलटा घुँघटा मेरा
मैने भी हँस के मुखड़ा फेरा
जागती अँखियाँ देखें ये सपना
खनके कँगना ...
थामेंगे जब वो बैंया मोरी
डारूँगी अँखियाँ कजरा भरी
कहूँगी बलमा हमको छुओ ना
खनके कँगना ...
