kaun rokegaa ab ... mai.n to pii kii nagariyaa jaane lagii
- Movie: Ek Kali Muskayee
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Om Prakash, Mehmood, Lalita Pawar, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कौन रोकेगा अब प्यार का रास्ता
मैं तो पी की नगरिया जाने लगी
आज बैठे-बिठाए ये क्या हो गया
दिल की हर बात आँखों में आने लगी
मैं तो पी की नगरिया ...
( आ गए ) -२ मुस्कुराने के दिन
लड़खड़ाने के दिन गुनगुनाने के दिन
मैने पायल तो पाँवों में बाँधी नहीं
और आवाज़ घुँघरू की आने लगी
मैं तो पी की नगरिया ...
कोई राहों में कलियाँ बिछाने लगा
और इशारों से मुझको बुलाने लगा
मैने दर्पण अभी तक तो देखा नहीं
( और बिंदिया ) -२ मगर झिलमिलाने लगी
मैं तो पी की नगरिया ...
आज कैसी चली भीगी-भीगी पवन
सरसराने लगा मेरा नाज़ुक बदन
मैने पलकें अभी तक झुकाई नहीं
नींद क्यूँ मेरी आँखों में आने लगी
मैं तो पी की नगरिया ...