kaun hai jo sapano.n me.n aayaa ... lo jhuk gayaa aasamaa.n bhii
- Movie: Jhuk Gaya Aasmaan
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Saira Bano, Rajendra Kumar
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कौन है जो सपनों में आया
कौन है जो दिल में समाया
लो झुक गया आसमां भी
इश्क़ मेरा रंग लाया
ओ प्रिया, ओ प्रिया...
ज़िन्दगी के हर इक मोड़ पे मैं
गीत गाता चला जा रहा हूँ
बेखुदी का ये आलम न पूछो
मन्ज़िलों से बढ़ा जा रहा हूँ, ...
सज गई आज सारी दिशाएं
खुल गईं आज जन्नत की राहें
हुस्न जबसे मेरा हो गया है
मुझपे पड़ती हैं सबकी निगाहें, ...
जिस्म को मौत आती है लेकिन
रूह को मौत आती नहीं है
इश्क़ रौशन है रौशन रहेगा
रौशनी इसकी जाती नहीं है, ...
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)