karuu.N na yaad magar kis tarah bhulaa_uu.N use
- Movie: Meraj-E-Ghazal (Non-Film)
- Singer(s): Asha Bhonsle, Ghulam Ali
- Music Director: Ghulam Ali
- Lyricist: Ahmed Faraz
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1983, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

करूँ न याद मगर किस तरह भुलाऊँ उसे
गज़ल बहाना करूँ और गुनगुनाऊँ उसे
वो ख़ार ख़ार है शाख़-ए-गुलाब की मानिन्द
मैं ज़ख़्म ज़ख़्म हूँ फिर भी गले लगाऊँ उसे
ये लोग तज़्किरे करते हैं अपने प्यारों के
मैं किससे बात करूँ और कहाँ से लाऊँ उसे
जो हमसफ़र सर-ए-मंज़िल बिछड़ रहा है 'फ़राज़'
अजब नहीं है अगर याद भी न आऊँ उसे
Comments/Credits:
% The above album details are of Asha version % Ghulam Ali version is in "At His Very Best"
