Browse songs by

kaise din biite, kaise biitii ratiyaa

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ह~~अय~
कैसे दिन बीते कैसे बीती रतिया
पिया जाने न
हाय

नेहा लगा के मैं पछताई
सारी सारी रैना निन्दिया न आई
जान के देखो मेरे जी की बतिया
पिया जाने न
हाय
कैसे दिन बीते कैसे बीती रतिया
पिया जाने न

रुत मतवाली आ के चली जाये
मन में ही मेरे मन की रही जाये
खिलने को तरसे नन्ही नन्ही कलियाँ
पिया जाने न
हाय
कैसे दिन बीते कैसे बीती रतिया
पिया जाने न

कजरा न सोहे गजरा न सोहे
बरखा न भाये बदरा न सोहे
क्या कहूँ जो पूछे मोसे मोरी सखियाँ
पिया जाने न
हाय
कैसे दिन बीते कैसे बीती रतिया
पिय जाने न

Comments/Credits:

			 % Transliterator: K Vijay Kumar
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image