kahaa.N jaa rahaa hai tuu ai jaane vaale
- Movie: Seema
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Nutan, Balraj Sahni, Sundar, Shobha Khote
- Year/Decade: 1955, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कहाँ जा रहा है तू ऐ जाने वाले -२
अँधेरा है मन का दिया तो जला ले
कहाँ जा रहा है ...
ये जीवन सफ़र एक अंधा सफ़र है -२
बहकना है मुमकिन भटकने का डर है -२
स.म्भलता नहीं दिल किसी के स.म्भाले
कहाँ जा रहा है ...
जो ठोकर न खाए नहीं जीत उसकी
जो गिर के स.म्भल जाए है जीत उसकी
निशाँ मंज़िलों के ये पैरों के छाले
कहाँ जा रहा है ...
कभी ये भी सोचा कि मंज़िल कहाँ है -२
बड़े से जहाँ में ( तेरा घर कहां है ) -२
जो बाँधे थे बंधन वो क्यों तोड़ डाले
कहाँ जा रहा है ...
Comments/Credits:
% Comments: First film of Shobha Khote % Credits: Ashok Dhareshwar