Browse songs by

kadam chale aage man paachhe bhaage

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


कदम चले आगे मन पाछे भागे -२
कैसा है जाल मोह का
कैसा है जाल मोह का कैसे पक्के धागे
मन पाछे भागे
कदम चले आगे मन पाछे भागे

मैं बिसराऊँ वो याद आई -२
साथ-साथ उन की परछाईं
मैं बिसराऊँ वो याद आये
साथ-साथ उन की परछाईं
कैसे उन से आँख चुराऊँ -२
जिन से नैना लागे
मन पाछे भागे
कदम चले आगे मन पाछे भागे

मोरे मन्दिर प्रभु तुम बस जावो -२
मन से चिन्ता मोह छुड़ावो
मोरे मन्दिर प्रभु तुम बस जावो
मन से चिन्ता मोह छुड़ावो
मुरली पर यह टेर सुनाओ -२
वहीं सवेरा जहाँ जागे
मन पाछे भागे
कदम चले आगे मन पाछे भागे

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image