Kabar kyaa thii ki Gam khaanaa pa.Degaa
- Movie: Chandni Raat
- Singer(s): Mohammad Rafi, Shamshad Begum
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Shyam, David, Cukoo, Naseer, Ulhas Parveen
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : ख़बर क्या थी कि ग़म खाना पड़ेगा
मुहब्बत करके पछताना पड़ेगा
श : वफ़ाओं पर सितम ढाना पड़ेगा
हमें उनसे बिछड़ जाना पड़ेगा
र : न देखा जायेगा ख़ून-ए-तमन्ना -२
तेरी महफ़िल से अब जाना पड़ेगा
ख़बर क्या थी कि ग़म खाना पड़ेगा
मुहब्बत करके पछताना पड़ेगा
श : न था मालूम आयेंगे ये दिन भी -२
कभी रोना कभी गाना पड़ेगा
वफ़ाओं पर सितम ढाना पड़ेगा
हमें उनसे बिछड़ जाना पड़ेगा
र : भुला दे हाँ भुला दे याद उनकी -२
येही अब दिल को समझाना पड़ेगा
ख़बर क्या थी कि ग़म खाना पड़ेगा
मुहब्बत करके पछताना पड़ेगा
श : न निकलेंगे अगर अरमान दिल के -२
यूँ ही घुट-घुट के मर जाना पड़ेगा
वफ़ाओं पर सितम ढाना पड़ेगा
हमें उनसे बिछड़ जाना पड़ेगा