kaam karo ... aavo apanaa jiivan badale.n ... kyo.n dukh jhelo
- Movie: Jeet
- Singer(s): Chorus, Vinod, Suraiyya, Geeta Roy
- Music Director: Shyam Babu Pathak
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Suraiyya, Dev Anand
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
को : ( काम करो भई काम करो
तुम जग में अपना नाम करो ) -२
सु : आवो अपना जीवन बदलें बदल रहा संसार -२
न कोई बेकार रहे और न कोई लाचार -२
को : ( काम करो भई काम करो
तुम जग में अपना नाम करो ) -२
Male Voice: काम है अपनी शक्ती भइया काम है अपनी भक्ती -२
इसके बल पे अपनी बिगड़ी क़िसमत है बन सकती -२
को : ( काम करो भई काम करो
तुम जग में अपना नाम करो ) -२
सु : रीत पुरानी छोड़ो-छोड़ो झूठे बंधन तोड़ो -२
नये समय से नये जगत से अपना नाता जोड़ो -२
को : ( काम करो भई काम करो
तुम जग में अपना नाम करो ) -२
सु Male Voice: आवो एक हो जायें हम आपस के भेद मिटायें -२
ग़ैर नहीं है कोई घर-घर ये संदेश सुनायें
को : ( काम करो भई काम करो
तुम जग में अपना नाम करो ) -२
Pआऱ्ट ईई
को : ( काम करो भई काम करो
जग में अपना नाम करो ) -२
गी : क्यूँ दिन-रात हो मेहनत करते
और फिर भी हो तुम भूखों मरते
क्यूँ दुख झेलो प्रान गँवावो -२
आवो मेरी शरन में आवो आवो आवो
क्यूँ दुख झेलो प्रान गँवावो -२
आवो मेरी शरन में आवो आवो आवो
( तुम जो काम करो बरसों में
मैं कर सकती हूँ मिनटों में ) -२
मुझको पूजो
उसको पूजो तो दुख पावो
मुझको पूजो तो सुख पावो
आवो मेरी शरन में आवो आवो आवो
वि : ( ओ देवी पूजा को तेरी
चहिये धन-दौलत की ढेरी ) -२
को : ( सोना-चाँदी कहाँ से लायें
पास तेरे हम कैसे आयें ) -२
वि : ( हम हैं तुम्हरे सेवक भइया
हम हैं तुम्हरे दास ) -२
को : आओ साथ हमारे आओ
दिल का भेद मिटा दो
नई मशीनों से धन के
ढेर के ढेर लगा दो
गी : क्यूँ दुख झेलो प्रान गँवावो -२
आवो मेरी शरन में आवो आवो आवो
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)