kaahe jiyaa Dole ho kahaa nahii.n jaaye
- Movie: Anokhi Ada
- Singer(s): Uma Devi
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Murad, Cukoo, Surendra, Naseem Bano
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

काहे जिया डोले हो कहा नहीं जाये
कहा नहीं जाये हो कहा नहीं जाये
काहे जिया डोले हो कहा नहीं जाये
जमुना के पार मोरे
पी की नगरिया -२
कैसे बिताउँ हाय
बाली उमरिया -२
हूंक उठे मन में तो रहा नहीं जाये
कहा नहीं जाये हो रहा नहीं जाये
हूंक उठे मन में तो रहा नहीं जाये
जीवन को भाये मोरे
बचपन का संग ना -२
पी-पी पपीहा बोले
जब मोरे अंगना -२
बोल मोसे बैरी का सहा नहीं जाये
सहा नहीं जाये हो सहा नहीं जाये
बोल मोसे बैरी का सहा नहीं जाये
सागर में डोल रही
हिरदय की नइया -२
दिल झूम-झूम कहे
आ जा खिवइया -२
ऊँची-ऊँची लहरों में बहा नहीं जाये
बहा नहीं जाये हो बहा नहीं जाये
ऊँची-ऊँची लहरों में बहा नहीं जाये
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)
