jumme kii raat ho yaa din jummeraat kaa
- Movie: Dulha Dulhan
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Harun
- Actors/Actresses: Agha, Raj Kapoor, K N Singh, Sadhna, Raj Mehra, Madhumati
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जुम्मे की रात हो या दिन जुम्मेरात का
करके जाना गोरी वादा मुलाक़ात का
पीर की रात और दिन इतवार का
किया है वादा मैने पिया तोसे प्यार का
याद है गोरी तेरा छिप छिप के मिलना
दुनिया की नज़रों से बच बच के चलना
ये न पूछो पिया बीती कैसे रतियां
कर गईं जादू तेरी नीली अँखियाँ
मीठा मीठा दर्द है नज़रों के वार का
किया है वादा मैने ...
निकलो न गलियों में बन ठन के गोरी
ऐसी ही बातों से खुलती है चोरी
दुनिया ने रोके अगर तेरे मेरे रास्ते
आऊंगी उड़ के पिया मिलने के वास्ते
संग मेरे तू है नहीं डर मोहे मझधार का
किया है वादा मैने ...