josh\-e\-javaanii haay, re haay
- Movie: Around The World
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Raj Kapoor, Rajshri
- Year/Decade: 1967, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जोश-ए--जवानी हाय रे हाय
निकले जिधर से धूम मचाये
दुनिया का मेला, मैं हूँ अकेला
कितना अकेला हूँ मैं
जोश-ए-जवानी हाय रे हाय ...
शाम का रंगीं शोख़ नज़ारा
और बेचारा ये दिल
ढूँध के हारा, कोई सहारा
पर न मिली मंज़िल
जोश-ए-जवानी हाय रे हाय ...
कोई तो हमसे दो बात करता
कोई तो कहता हलो
घर न बुलाता पर ये तो कहता
कुछ दूर तक संग चलो
जोश-ए-जवानी हाय रे हाय ...
बेकार गुज़रे हम इस तरफ़ से
बेकार था ये सफ़र
अब दर-ब-दर की खाते हैं ठोकर
राजा जो थे अपने घर
जोश-ए-जवानी हाय रे हाय ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar