jogii o jogii pyaar me.n kyaa hogaa
- Movie: Lakhon Mein Ek
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Kishore Kumar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Rajesh Khanna
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल : जोगी ओ जोगी प्यार में क्या होगा -२
कि : हर दिन सुहाना होगा हर रात सुहानी होगी
ल : जोगी ओ जोगी ...
कि : बन जाएँगी रातें फिर सपनों की बारातें
गुज़रेगा अब जीवन बस करते प्रेम की बातें
हमसे करो तुम ये वादा वादा तो ना तोड़ दोगी
ल : जोगी ओ जोगी ...
चंदा-तारे सोये ये मस्त नज़ारे सोये
रात का जादू छाया हम तुम बिन सारे सोये
कि : कैसे हमें नींद आये हम दोनों हैं दिल के रोगी
ल : जोगी ओ जोगी ...
फूलों की पायल हो और तारों का झूमर हो
प्रेम-नगर में सैंया ऐ काश हमारा घर हो
कि : घर की ज़रूरत नहीं है तुम मेरे दिल में रहोगी
ल : जोगी ओ जोगी ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar