jogii jabase tuu aayaa mere dvaare
- Movie: Bandini
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Nutan
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जोगी जबसे तू आया मेरे द्वारे
मेरे रँग गए सांझ सकारे
तू तो अँखियों में जान-ए-जी की बतियाँ
तुझसे मिलना ही ज़ुल्म भाया रे
ओ जोगी जबसे ...
देखी साँवली सूरत ये मैना जुदाए
देखी साँवली सूरत
तेरी छबी देखी जबसे रे
तेरी छबी देखी जबसे रे नैना जुदाए
भए बिन कजरा ये कजरारे
ओ जोगी जबसे ...
जाके पनघट पे बैठूँ मैं, राधा दीवानी
जाके पनघट पे बैठूँ मैं
बिन जल लिए चली आयूँ
बिन जल लिए चली आयूँ, राधा दीवानी
ओ जोगी जबसे तू ...
मीठी मीठी अगन ये सह न सकूँगी
मीठी मीठी अगन ये
मैं तो छुई-मुई अबला रे
मैं तो छुई-मुई अबला रे सह न सकूँगी
मेरे और निकट मत आ रे
ओ जोगी जबसे तू ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu) % Date: Thu Aug 10 1995 % Editor: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu)