jo tum ha.Nsoge to duniyaa ha.Nsegii
- Movie: Kathputali
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Verma Malik
- Actors/Actresses: Helen, Agha, Mumtaz, Jeetendra
- Year/Decade: 1971, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
जो तुम हँसोगे तो दुनिया हँसेगी
रोओगे तुम तो ( ना रोएगी दुनिया ) -२
तेरे आँसुओं को समझ ना सकेगी
तेरे आँसुओं पे ( हँसेगी ये दुनिया ) -२
सूरज की किरणों ने जग में किया सवेरा -२
दीपक जो हँसने लगा तो हो गया दूर अँधेरा -२
जगमगाते रहो गुनगुनाते रहो
ज़िन्दगी में सदा मुस्कराते रहो
जो तुम हँसोगे ...
कली हँसी तो फूल खिला फूल से हँसे नज़ारे -२
लेकर हँसी नज़ारों की हँस दिए चाँद-सितारे -२
तुम सितारों की तरह तुम नज़ारों की तरह
ज़िन्दगी में सदा मुस्कराते रहो
जो तुम हँसोगे ...