jo mai.n hotaa ek TuuTaa huaa taaraa
- Movie: Chhupa Rustom
- Singer(s): Asha Bhonsle, Kishore Kumar
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Vijay Anand
- Actors/Actresses: Dev Anand, Hema Malini, Vijay Anand
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कि: जो मैं होता एक टूटा हुआ तारा
तेरी रातों का, रातों का, तो क्या होता
आ: जो मैं होती एक कोई भटकी किरण
उस तारे की, उस तारे की, तो क्या होता
दोनों: बनते संग संगा, मिटते संग-संग
जीते संग संगा, मरते संग-संग
आ: जो मैं होती उड़ी-उड़ी नींदें
तेरी आँखों की, आँखों की, तो क्या होता
कि: जो मैं होता मीठा-मीठा सपना
उन नींदों का, नींदों का, तो क्या होता
दोनों: बनते संग...
कि: जो मैं होता क़िस्मत का लिखा
तेरे हाथों का, हाथों का, तो क्या होता
आ: जो मैं होती छुपा-छुप्ता मतलब
तेरे बातों का, तेरे बातों का रे, तो क्या होता
दोनों: बनते संग...
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar% Date: 10/26/1996